फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने के मामले में कई राज्यों में जांच
जौनपुर, अप्रैल 26 -- जौनपुर, संवाददाता। पंचायत विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए गए ई-मेल और पासवर्ड को हैक कर जन्मप्रमाण पत्र बनाने की जांच राजस्थान, महाराष्ट्र और बिहार पुलिस ने भी शुरू कर दी है। इस मामले का बीते वर्ष चार दिसंबर को जौनपुर पुलिस ने राजफाश करते हुए पांच अंतर जनपदीय जालसाजों को गिरफ्तार किया था। इन जालसाजों ने बड़ी संख्या में जन्म प्रमाण पत्र इसी तरह से तैयार किए हैं। इसमें उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र के पांच सौ से अधिक जन्म प्रमाण पत्र बरामद किए गए थे। राजस्थान और बिहार में भी इस तरह के मामले सामने आने के बाद एक बार दोबारा इस प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है, जिसमें जौनपुर पुलिस की ओर से सहयोग मांगा गया है। गिरोह के मास्टरमाइंड लखनऊ की प्रेम विहारी कॉलोनी निवासी अभिषेक गुप्ता लागिन औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.