बिजनौर, मई 4 -- बिजनौर। फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली शहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार नजीबाबाद के गीता कॉलोनी निवासी ऋषिपाल सिंह ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपियों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। इसमें कुलवंत सिंह और उसकी पत्नी पुष्पलता के पुत्र कार्तिक का फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाकर उसे यशवंत सिंह और सरिता का पुत्र दर्शाया गया।इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, जिनमें बिजनौर और झारखंड के धनबाद निवासी आरोपी भी शामिल हैं।मुख्य आरोपी कुलवंत सिंह गिरफ्तारपुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी कुलवंत सिंह पुत्र मामराज निवासी ग्राम पहाड़पुर कलां थाना शिवालाकला को गिरफ्तार कर लिया ह...