उरई, मार्च 10 -- उरई। रामपुरा सीएचसी से महिला द्वारा फर्जी प्रसव दिखाकर फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कराया था। जिसकी जांच के बाद चिकित्सा अधीक्षक डॉ, प्रदीप राजपूत ने दिसंबर में थाने में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया था, जिसमें आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है। चिमकनी अछल्ला औरैया की विनीता ने रामपुरा अस्पताल के कुछ सहयोगी कर्मचारियों द्वारा फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कराकर पति रोहित के खिलाफ न्यायालय में चल रहे केस शामिल कराया था। जिस पर पति रोहित द्वारा उक्त फर्जी जन्म प्रमाणपत्र की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी जालौन से की थी। जिस पर तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल आकर जांच की थी। जांच में चार लोग दोषी पाए गए थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर चिकित्सा अधीक्षक रामपुरा डॉ. प्रदीप ने रामपुरा थाने में पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए...