नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस ने खुद को जज बताकर घूम रहे एक युवक और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से अवैध हथियार, कार और फर्जी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान सूर्य अग्रवाल (31) और निखिल यादव (21) के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के झांसी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने की टीम ने पांच अप्रैल को शाम करीब पांच बजे गश्त के दौरान एक संदिग्ध एसयूवी (एमजी हेक्टर) को रोका। वाहन बिना नंबर प्लेट के था और उसकी खिड़कियों पर प्रतिबंधित काली फिल्म लगी हुई थी। कार पर 'न्यायाधीश, उत्तर प्रदेश सरकार' का स्टिकर भी लगा था, जिससे पुलिस को संदेह हुआ।तलाशी लेने पर निखिल यादव के पास से एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए, जबकि सूर्य अग्रवाल के पास से पांच कारतू...