फर्जी चेक से निकाले गए दो लाख रुपए पुलिस ने कराए वापस
पीलीभीत, मार्च 30 -- पूरनपुर। अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी चेक से दो लाख रुपए बैंक खाते से निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज पहुंचने पर विदेश में बैठे खातेदार को इसकी जानकारी लगी। शिकायत पर पुलिस ने खाते से निकाले गई धनराशि वापस करा दी। नगर के मोहल्ला वमनपुरी के रहने वाले गुरजंट सिंह विदेश गए हुए हैं। उनका नगर के एक बैंक में खाता संचालित है।10 मार्च को गुरजंट सिंह के मोबाइल पर बैक खाते से दो लाा रुपए निकासी का मैसेज पहुंचा। गुरजंट ने अपने पिता दलविंदर सिंह को इसके बारे में बताया। दलविंदर सिंह ने बैंक पहुंचकर जानकारी की तो पता चला चेक के माध्यम से गुरजंट के खाते से दो लाख रुपए निकाले गए हैं। जबकि गुरजंट के पास चेक बुक नहीं है। उन्होंने अप्रैल 2025 में चेक प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। अज्ञात व्यक्ति ने फर्जी चेक से गुरजंट के खाते से दो लाख रुपए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.