गोपालगंज, मार्च 6 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला ग्रामीण विकास अभिकरण विभाग के बैंक खाते से फर्जी चेक के माध्यम से तीन लाख 20 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। खाते से पैसे निकाले जाने की जानकारी मिलने के बाद विभाग के निदेशक ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार जिला ग्रामीण विकास अभिकरण का बैंक खाता शहर के मौनिया चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक में है। पांच फरवरी को दो चेक के माध्यम से अवैध तरीके से तीन लाख 20 हजार रुपये की निकासी कर ली गई। पैसे निकाले जाने की सूचना मिलने पर विभाग के निदेशक राकेश कुमार चौबे ने नगर थाना को सूचना देते हुए आवेदन दिया और प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें आरोप लगाया है कि अज्ञात लोगों ने विभाग का फर्जी चेक बनाकर खाते से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.