शामली, अप्रैल 3 -- बाबरी। क्षेत्र के एक गांव निवासी विधवा महिला द्वारा पुलिस महनिदेशक को शिकायती पत्र देते हुए गांव के ही व्यक्ति पर फर्जी चेक देकर मकान का बैनामा कराने तथा जबरदस्ती घर से निकालकर घर पर कब्जा करने का आरोप लगाया गया हैं। सी ओ थानाभवन के निर्देश पर थाना बाबरी पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज किया गया हैं। मिमलेश पत्नी स्व० कवरपाल सिंह निवासी हिरणवाड़ा द्वारा पुलिस महानिरीक्षक को प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि राजीव पुत्र नाथी निवासी हिरणवाड़ा एक भूमाफिया हैं जिसने करीब पांच वर्ष पूर्व गांव का मकान जो 220.92 वर्ग गज में बना हुआ हैं,उक्त मकान का बैनामा कराया गया था, जिसमे आरोपित द्वारा रकम हेतु फर्जी चेक दिए गए थे, लेकिन आरोपी के बैंक खाते में पैसा नही मिला,पीड़ित द्वारा यह भीं आरोप लगाया कि उक्त आरोपी द्वारा ज...