फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। आठ लाख रुपये से ज्यादा का माल लेकरलोहा व्यापारी को फर्जी हस्ताक्षर कर चेक दे दिया। बाद में यह चेक बाउंस हो गया। कोतवाली थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार चार आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, नेहरू ग्राउंड स्थित भारत इंटरप्राइजेज के संचालक गोपाल दास चावला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि सितंबर 2025 में डबुआ कॉलोनी उत्तम नगर निवासी अशोक उर्फ लीलू ने बाबा ऑटो वर्क्स के नाम पर उनसे करीब आठ लाख 84 हजार रुपये का माल खरीदा था। इस दौरान 50 हजार रुपये उनके बैंक खाते में जमा कर दिए गए, लेकिन बाकी आठ लाख 34 हजार रुपये की रकम के लिए एक चेक दिया। यह चेक बैंक में लगाने पर बाउंस हो गया। बादमें पता चला कि चेक पर फर्जी हस्ताक्षर थे। बाद में पता...