फर्जी चेक के जरिए खाते से उड़ाए 45 हजार 300 रुपये
बागपत, जून 22 -- खेकड़ा। कस्बे में साइबर अपराध का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति के बैंक खाते से छह वर्ष पहले कैंसिल किए जा चुके चेक की क्लोनिंग कर 45 हजार से अधिक रकम धोखाधड़ी से निकाल ली गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर क्राइम सेल में देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बताया गया कि कस्बे के मैन बाजार निवासी एडवोकेट जय प्रकाश गुप्ता का खाता पंजाब नेशनल बैंक की खेकड़ा शाखा में है। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने वर्ष 2020 में चेक संख्या 961570 को स्वयं कैंसिल लिखकर नष्ट कर दिया था, लेकिन 10 जून 2026 को इसी चेक नंबर का इस्तेमाल कर उनके खाते से 45,300 रूपये की राशि निकाल ली गई। यह भी पढ़ें- साइबर अपराध से जुड़े लोग बैंक खातों में डाले रुपये, धनराशि होल्ड जब उन्होंने बैंक से जांच कराई तो सामने आया कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.