ललितपुर, मार्च 12 -- बहनोई की डिग्री और पहचान के सहारे कार्डियोलाजिस्ट बनकर जिला चिकित्सालय की एनसीडी सेल में कार्डियोलाजिस्ट बनकर लोगों का उपचार करने वाले फर्जी चिकित्सक की जमानत अर्जी ललितपुर सत्र न्यायालय ने मामले को बेहद गंभीर मानते हुए खाजिर कर दी। पूरे देश में बहुचर्चित रहे इस प्रकरण में उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामनरेश सोनी की ओर से कोतवाली सदर में मुकदमा दर्ज कराया गया था। उनकी ओर से पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया गया था कि तालाबपुरा निवासी डॉ. सोनाली सिंह ने मेडिकल कालेज के प्राचार्य और जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि उनका भाई इंजीनियर अभिनव सिंह अमेरिका में रहने वाले अपने जीजा एवं उनके पति डा. राजीव गुप्ता की डिग्रियां व पहचान का इस्तेमाल करके जिला चिकित्सालय में कार्डियोलाजिस्ट बना बैठा है। मामले की गंभीरता को दे...