किशनगंज, अप्रैल 8 -- किशनगंज। संवाददाता डीएम विशाल राज और एसपी संतोष कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे संयुक्त अभियान के पुलिस ने फर्जी चलान के माध्यम से अवैध रूप से खनिज परिवहन करने वाले गिरोह का उद्भेदन किया है। मामले में पुलिस टीम ने एक आरोपी वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी वाहन चालक अजय दयाल बेनचुरो, गिरीडीह झारखंड का रहने वाला है। गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार एवं खनन निरीक्षक सुनील कुमार के द्वारा गलगलिया चेक पोस्ट में बंगाल की ओर से आने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक हाइवा वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन रुकने के बाद चालक से लदे सामान के संबंध में पूछताछ करने पर उसने गिट्टी (खनिज) लोड होने की बात बताई। खनन निरीक्षक द्वारा चालान की मांग किए जाने पर चालक द्वारा मोबाइल फोन में एक चालान प्रदर्शित कि...