लातेहार, मई 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। सदर प्रखंड के बिनगाड़ा गांव के ग्रामीणों ने फर्जी ग्रामसभा आयोजित कर बैगा-पाहन की जमीन पर वन पट्टा कराने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर मंगलवार को दर्जनों ग्रामीण समाहरणालय पहुंचे और डीसी संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपकर कथित रूप से जारी वन पट्टा को रद्द करने तथा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- ग्रामसभा के विरोध के बाद बिनगांव में चंगाई सभा स्थगितआरोप और मांगें ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव के पूर्वजों द्वारा बैगा-पाहन समुदाय को पूजा-पाठ एवं पारंपरिक कार्यों के लिए जमीन दी गई थी। लेकिन गांव के कुछ लोगों ने कथित तौर पर फर्जी ग्रामसभा कर एवं उग्रवादियों का भय दिखाकर सार्वजनिक बैगा-पाहन की जमीन का वन पट्टा अपने नाम करा लिया है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे गांव में तनाव और दहशत का माह...