शामली, मई 26 -- शामली। हिन्दू रक्षा दल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को तहसील पहुंचकर एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते हुए गांव बलवा स्थित एक कथित गोशाला की जांच कर कार्रवाई की मांग की। संगठन पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि गांव बलवा बाईपास रोड पर संचालित कथित गोशाला के नाम पर अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की जा रही है तथा गोवंशों की तस्करी किए जाने का भी आरोप लगाया। ज्ञापन में कहा गया कि गोवर्धन उर्फ गौतम आर्य, सुशील, अमित एवं श्रीपाल वर्ष 2001-02 से गोशाला के नाम पर दान और चंदा एकत्र कर अवैध संपत्ति बना रहे हैं। आरोप लगाया कि गोवंशों को अमानक तरीके से रखा जाता है तथा उनका सही रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं है। संगठन ने दावा किया कि विभिन्न विभागीय जांचों में भी गोशाला के पंजीकरण एवं अभिलेखों में अनियमितताएं सामने आई हैं। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि ग...