समस्तीपुर, अप्रैल 21 -- सरायरंजन। मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित एक दुकानदार से फर्जी एप से पैसा भेज कर नकद की मांग करने वाला युवक को दुकानदार ने पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फर्जीवाड़ा करने के आरोपित युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर रुदौली निवासी मनोज राय के पुत्र रितिक कुमार के रूप में की गई है। इस संबंध में हरपुर एलौथ निवासी विनोद महतो के पुत्र सुभाष कुमार ने बताया कि वह हरपुर एलौथ चौक पर अपनी दुकान चलाते हैं। आरोपित युवक ने एक गूगल पे एप से 705 रुपए भेज कर उससे नगद पैसा की मांग की, जबकि स्कैनर पर पैसा आया ही नहीं। संदेह होने पर दुकानदार ने उक्त युवक के मोबाइल की जांच की, तो पता चला कि फर्जी ऐप से पैसा भेज कर उससे नगद भुगतान की मांग कर रहा था। दुकानदार ने बताया कि पूर्व में भी उसके साथ ऐसी घ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.