जौनपुर, फरवरी 11 -- बदलापुर, हिन्दुस्तान संवाद। हिस्ट्रीशीटर स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू हत्याकांड में पुलिस पर फर्जी खुलासा किए जाने का आरोप है। इसी मामले में बुधवार को फोरलेन हाइवे स्थित विद्यावती रिसॉर्ट में जनता की अदालत का आयोजन किया गया है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद पांडेय का आरोप है कि पुलिस असली आरोपी को बचाने के चक्कर में तीन नाबालिग किशोरों को जेल भेज दी। 30 दिसंबर की रात बबुरा गांव में हिस्ट्रीशीटर स्वाधीन सिंह उर्फ छोटू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने तीन नाबालिकों को जेल भेज दी। अरविंद पांडेय ने बताया कि मामले की पारदर्शिता व निर्दोषों को न्याय दिलाने के लिए उक्त रिसॉर्ट में जनता की अदालत(लोकतांत्रिक जन संवाद) का आयोजन किया गया है। जिसमें निर्णायक के रूप में डीएम, एसपी, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, पूर्व विधायक ओमप...