मेरठ, जुलाई 10 -- साइबर ठगी के लिए फर्जी बैंक खातों का नेटवर्क तैयार करने वाले गिरोह का थाना लिसाड़ी गेट पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी पते और सिमकार्ड के जरिए बैंक खाते खुलवाकर उनकी पासबुक, एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग क्रेडेंशियल और सिमकार्ड कमीशन के बदले साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। जिनका इस्तेमाल देश-विदेश में होने वाली ऑनलाइन ठगी की रकम को ठिकाने लगाने में किया जाता था। पुलिस के अनुसार आठ जुलाई को चांद का पुल के पास से मौ. राशिद, नौसीब और मौ. अली को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त फोन बरामद हुआ है। यह भी पढ़ें- साइबर बदमाशों को खाता उपलब्ध कराने वाले तीन गिरफ्तार पूछताछ में सामने आया कि गिरोह आसपास के लोगों के नाम, फर्जी पते और सिमकार्ड का इस्तेमाल कर बैंक खाते खुलवाता था। इसके ब...