फर्जी खरीद दिखा 2.73 करोड़ के आईटीसी क्लेम का किया दावा, रिपोर्ट
मुरादाबाद, अप्रैल 1 -- मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र के लाजपत नगर निवासी कारोबारी अंशुल अग्रवाल ने फर्म के कैंसिल जीएसटी नंबर के जरिए 23.31 करोड़ रुपये से ज्यादा की खरीद दिखाकर जीएसटी विभाग में दो करोड़ 73 लाख 15 हजार 515 रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) क्लेम के लिए दावा कर दिया। जीएसटी विभाग ने इस मामले की जांच की तो कारोबारी का फर्जीवाड़ा सामने आया है। पता चला कि आरोपी ने जिस फर्म से सामान खरीद दिखाया है, वास्तव में मौके पर कोई ऐसी फर्म ही नहीं है। इस मामले में कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। राज्यकर खंड-6 मुरादाबाद के सहायक आयुक्त दमयंती गंगवार की ओर से थाना कटघर में लाजपत नगर निवासी अंशुल अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि अंशुल ने ईमजी फूड्स के नाम से फर्म का पंजीकरण कराने के बाद 13 जुला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.