नई दिल्ली, मार्च 24 -- अमेरिका-इजरायल के साथ जारी युद्ध में ईरान में अब तक 1500 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ईरान भी अपने पड़ोसी खाड़ी देशों और इजरायल पर हमला करने से चूक नहीं रहा है। इजरायली सेना का कहना है कि ईरान ने जोरदार मिसाइल हमला किया है। हालांकि उसने मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी दावा किया है कि ईरान अमेरिका से बातचीत करने को तैयार है। वहीं ईरान ने बातचीत को फर्जी खबर बताया है। इजरायल पर ईरान के मिसाइल अटैक के बाद सायरन बज उठे। इसके बाद आसमान में ही मिसाइलें नष्ट होने लगीं। मिसाइल के अवशेष गिरने की वजह से उत्तरी इजरायल में कई घर तबाह हो गए हैं। हालांकि किसी की मौत की जानकारी नहीं दी गई है। डोनाल्ड ट्रंप ने एक दिन पहले ही कहा था कि ईरान के साथ सकारात्मक बातचीत होने वाली है और फिर म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.