सहारनपुर, सितम्बर 27 -- क्षेत्र में खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त जांच में फर्जी परिवहन प्रपत्र के जरिए उपखनिज की ढुलाई का मामला सामने आया है। शाकुंभरी रोड पर रात में जांच के दौरान उपखनिज लदा वाहन पकड़ा गया। चालक द्वारा दिखाया गया परिवहन प्रपत्र जांच में वाहन के लिए जारी नहीं मिला। खान निरीक्षक अभिलाष चौबे की तहरीर पर बेहट थाने में चालक समेत चार नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- Orai News: फर्जी ई-परमिट से बालू परिवहन करने में अनुज्ञप्तिधारी समेत दो पर मुकदमाजांच का विवरण खान निरीक्षक अभिलाष चौबे ने तहरीर में बताया कि 26 सितंबर की रात पुलिसकर्मियों के साथ शाकुंभरी रोड पर अवैध परिवहन में लगे वाहनों की जांच की जा रही थी। करीब डेढ़ बजे उपखनिज लदे वाहन को रोका गया। चालक ईशाक अली पुत्र सईद निवासी मदनपुरा, तहसी...