लखनऊ, अप्रैल 22 -- सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में फर्जी दस्तावेजों के जरिए खनन कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर 1.26 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे। आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है की उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस आयुक्त आगरा से मिलकर मामले की जानकारी दी। सुशांत गोल्फ सिटी की पुलिस ने पुलिस आयुक्त आगरा के आदेश के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।पुलिस मामले की जांच कर रही है। न्यू वेदिका कन्स्ट्रक्शन फर्म स्थित ग्राम रंजीतपुरा सिकतरा शमसाबाद आगरा के मालिक अमित सिंह ने आरोप लगाया कि खनन कारोबारी देवेन्द्र सिंह व उसके साथियों ने बांदा जिले में बालू-मौरंग की खनन का फर्जी टेंडर दिखाकर उनसे...