पूर्णिया, अप्रैल 27 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। भवानीपुर बाजार में संचालित अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटरों और फर्जी क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई तेज हो गई है। शनिवार को चलाए गए सघन जांच अभियान के बाद जांच दल ने अपनी रिपोर्ट व संबंधित साक्ष्य वरीय अधिकारियों को सौंप दिए हैं। अब जल्द ही ऐसे संस्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी । जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर गठित जांच टीम ने बाजार क्षेत्र के कई संदिग्ध संस्थानों में गहन जांच की थी। इस दौरान कई अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद पाए गए, जिनकी फोटोग्राफी भी कराई गई। जांच दल में एडीएसओ रविंद्र राय, अमौर रेफरल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. एहतेमामूल एवं कसबा अस्पताल की बीएचएम अपराजिता शामिल थीं। यह भी पढ़ें- फर्जीवाड़ा : महर्षि मेंही सेवा सदन का अवैध संचालन, सील जांच दल के अधिकारिय...