गुड़गांव, जून 24 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। बिग बास्केट और डी-मार्ट के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का मानेसर साइबर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया। कॉल सेंटर दिल्ली के न्यू अशोक नगर में चल रहा था। कॉल सेंटर में आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर बिग बास्केट और डी-मार्टके नाम से सस्ते सामान के फर्जी विज्ञापन दिखाकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने कॉल सेंटर में काम करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय राज कुमार निवासी गांव कतरपुर जिला नालंदा बिहार, 28 वर्षीय प्रशांत कुमार निवासी गांव भोजपुर जिला मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश, 19 वर्षीय करण निवासी गांव शरमैदान जिला शेखपुरा बिहार, 24 वर्षीय सोनू निवासी गांव बेलौनी जिला शेखपुरा बिहार और 28 वर्षीय अखिल अहमद निवासी गांव हिंदयातपुर जिला बिजन...