फरीदाबाद, अप्रैल 9 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। साइबर अपराध थाना बल्लभगढ़ की टीम ने दिल्ली के तिलक नगर इलाके में चल रहे एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बीमा पॉलिसी धारकों को झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुतुब विहार (पश्चिम दिल्ली) निवासी मोहम्मद असलम रजा , बसंत नगर, किशनंगज निवासी रोहित कुमार, सोनीपत के अग्रसेन नगरनिवासी सचिन मित्तल, नई दिल्ली निवासी मुकेश गुप्ता , मंगोलपुरी निवासी राहुल और बलजीत नगर निवासी शुभम के रूप में हुई है। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी मुकेश, राहुल और शुभम को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेज दिया है। जबकि मुख्य आरोपी असलम, रोहित और सचिन को अदालत से पांच दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पु...