फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 21 -- कायमगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत जालसाजों ने कंपिल के एक व्यक्ति के फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेज तैयार कर लाखों रुपये के टैक्स चोरी के मामले में आरोपितों ने पीड़ित के मकान को आधार बनाकर फर्जी अमन ट्रेडिंग कंपनी खड़ी कर दी और करीब 50 लाख रुपये का जीएसटी बकाया कर दिया। मामले की जानकारी होने पर जब पीड़ित ने विरोध किया, तो आरोपितों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। थाना कंपिल के करनपुर गांव निवासी ताहर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह वर्तमान में कस्बे के मेहंदी बाग में रहते हैं। 20 मार्च को उनके पास सेंट्रल जीएसटी कार्यालय से फोन आया, जहाँ उन्हें बुलाकर बताया गया कि उनके नाम पर दर्ज एक फर्म पर 50 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। ताहर सिंह के मुताबिक, जब उन्होंने कागजात देखे तो दंग रह गए।...