फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 23 -- कायमगंज, संवाददाता। क्षेत्र में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर व्यापारिक फर्म बनाकर लाखों रुपये के राजस्व को चूना लगाने का एक और मामला सामने आया है। जालसाजों ने एक किसान के खेत और नाम का इस्तेमाल कर न केवल फर्जी ट्रेडिंग कंपनी खड़ी कर दी, बल्कि उस पर लाखों का टैक्स बकाया भी कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।तराई के कुआखेड़ा खास निवासी सुरेश चंद्र के पैरों तले जमीन तब खिसक गई जब उसके पास 20 मार्च को सेंट्रल जीएसटी कार्यालय से फोन आया। उन्हें बताया गया कि उनके खेत गाटा संख्या 202 पर एक ट्रेडिंग फर्म चल रही है, जिस पर भारी टैक्स बकाया है। जब पीड़ित ने पड़ताल की, तो पता चला कि अमन ने अपने साथी अरवाज के साथ मिलकर फर्जी कूट रचित किरायानामा तैयार किया और अमन ट्रेडिंग कंपनी के नाम से अवैध कारोबा...