कन्नौज, मई 7 -- फर्रुखाबाद प्रवेश नियंत्रित (ग्रीन फील्ड) लिंक एक्सप्रेस-वे परियोजना के अंतर्गत भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में बड़ा खुलासा हुआ है। राजस्व एवं चकबंदी विभाग की संयुक्त टीम ने पुराने बंदोबस्त अभिलेखों तथा 1359 फसली खसरे से विस्तृत मिलान किया। जांच में कुल भूमि में से 7.54 हेक्टेयर भूमि सुरक्षित श्रेणी (पशुचर एवं जंगल ढाक) की पाई गई। तहसील छिबरामऊ के गांव डडौना की यह जमीन परियोजना से प्रभावित है। परियोजना के तहत जनपद क्षेत्र में निजी भूमि का क्षेत्रफल 22.7803 हेक्टेयर तथा सरकारी एवं ग्राम सभा भूमि का क्षेत्रफल 2.7910 हेक्टेयर है। कुल चिन्हित भूमि 25.5713 हेक्टेयर है, जिसमें 330 भू-स्वामी प्रभावित हो रहे हैं। शासन द्वारा प्रभावित कृषि भूमि की नवीन सर्किल दर 19 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर (सामान्य) एवं 27 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर (सडक़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.