लखनऊ, फरवरी 15 -- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 100 से अधिक लोगों फर्मों और कंपनियों के नाम से विभिन्न बैंकों से करोड़ों का मुद्रा लोन लेकर ठगी करने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड आमिर एहसन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। जालसाज आमिर को एसटीएफ और साइबर क्राइम थाने की संयुक्त टीम ने आईआईएम रोड सहारा सिटी होम्स के पास से गिरफ्तार किया है। आमिर विभिन्न बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से ठगी करता था। गिरोह से जुड़ा एक बैंक मैनेजर समेत चार जालसाज पूर्व में ही जेल भेजे जा चुके हैं। अपर पुलिस अधीक्षक एसटीएफ विशाल विक्रम सिंह के मुताबिक गिरफ्तार जालसाज आमिर एहसन मूल रूप से मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद गोहना के सय्यदवाड़ा का रहने वाला है। आमिर स्नातक (बीए) पास है। इसके अलावा वह ड्राफ्टमैन का डिप्लोमा भी कर चुका है। आमिर के खिलाफ हजरतगंज वजीरगंज रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.