फर्जी कागजात से भूखंड पर कब्जा करने वाला गिरफ्तार
गाज़ियाबाद, मार्च 21 -- लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी पुलिस ने फर्जी कागजात से भूखंड पर कब्जा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी और उसके साथियों ने भूखंड बेचने के नाम पर पीड़ित को एक लाख रुपये देकर मूल कागजात लेकर धोखाधड़ी की। राम पार्क कॉलोनी में रहने वाले बहादुर खान ने पिछले वर्ष मनोज, रिजवान, चेतनाम, कामरान और रूपेंद्र से भूखंड बेचने का सौदा कर एक लाख रुपये लेकर मूल कागजात दिए थे। इसके बाद कामरान और उसके साथियों ने फर्जी कागजात बनाकर भूखंड पर कब्जा कर लिया था। उन्होंने मामले की शिकायत 23 जून 25 में पुलिस से कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी कामरान निवासी प्रताप विहार गाजियाबाद को ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.