प्रयागराज, सितम्बर 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। कोडीनयुक्त कफ सिरप और नशीली दवाओं की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का एसटीएफ ने खुलासा किया है। गिरोह फर्जी कागजात और बिल्टी के सहारे दिल्ली से प्रयागराज तक नशीली दवाओं की खेप मंगाता था। इसके बाद किराए के मकान में दवाएं डंप कर बैच नंबर मिटाने के बाद स्थानीय बाजार के साथ ही दूसरे जिलों और राज्यों में सप्लाई की जाती थी। एसटीएफ ने छापेमारी कर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। करीब एक करोड़ रुपये कीमत की 19,338 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 61,600 जेनेरिक दवाओं की गोलियां बरामद हुई हैं। यह भी पढ़ें- एक करोड़ से अधिक मूल्य की प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ तीन धराएं गिरोह के सदस्य एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार तीनों आरोपी आशुतोष तिवारी उर्फ प्रवेश तिवारी, अंकेश कुमार और अमित प्रजापति धूम...