सहरसा, जुलाई 21 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना पुलिस फर्जी कागजात देकर कृषि लोन लेने वाले व्यक्ति की तलाश कर रही है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा सदर थाना में ऎसे कई लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है, जिन्होंने फर्जी कागजात के आधार पर कृषि लोन लिया।

फर्जी दस्तावेजों की जांच बैंक प्रबंधक सत्यप्रकाश शिरोमणि के नालसी वाद पर सदर थाना में नामित दस व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया गया है और कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक के शाखा में उपस्थित होकर भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र एवं मालगुजारी रसीद देकर कृषि ऋण लेने के लिए आवेदन दिया। भू-स्वानित्व प्रमाण-पत्र एवं मालगुजारी रसीद के आधार पर बैंक द्वारा ऋण की राशि का भुगतान नामित व्यक्तियों के खाते में किया गया।

जालसाजी के सबूत नामित व्यक्तियों के द्वारा समर्पित किये गये भू-स्वा...