बस्ती, मार्च 3 -- बस्ती, निज संवाददाता। कोर्ट के आदेश पर वाल्टरगंज पुलिस ने धोखाधड़ी, साजिश रचने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। थानाक्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी ज्ञानदास ने तहरीर देकर बताया है कि विपक्षियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर और फर्जी व्यक्ति का अंगुठा लगाकर उनकी कीमती जमीन को हड़पने का प्रयास किया। जब इस बात की जानकारी हुई और पूछा तो जान से मारने की धमकी दी गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस सोनहा पुलिस ने आरोपी नीरज कुमार निवासी भिउरा थाना हर्रैया, प्रेमचंद्र निवासी दौलतपुर पुर्सिया, महराजंगज निवासी जितेन्द्र कुमार और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच एसआई तारकेश्वर यादव को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...