फर्जी कस्टमर केयर बन साइबर ठगी करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
देवघर, जुलाई 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन पे, एयरटेल पेमेंट बैंक तथा गूगल पर फोनपे, गूगल पे और पेटीएम के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर ठगी करते थे। आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 14 सिम कार्ड और एक प्रतिबिंब (क्लोन) सिम बरामद किया है। तकनीकी जांच में बरामद मोबाइल नंबरों और आईएमईआई नंबरों के विरुद्ध विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज होने की पुष्टि हुई है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में 22 जुलाई को पाथरोल थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। सूचना मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.