देवघर, सितम्बर 20 -- देवघर, प्रतिनिधि। साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में पुलिस ने पथरड्डा ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर 10 संदिग्ध साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- Jamtara News: 2.20 लाख नकद सहित चार साइबर अपराधी गिरफ्तारगिरफ्तार आरोपियों का विवरण आरोपियों के पास से मिले मोबाइल, सिम र्काड व एटीएम की जांच-पड़ताल करने के बाद साइबर क्राइम करने का पुख्ता सबूत मिले। उसके आधार पर सभी को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल और सिम की प्रारंभिक जांच में साइबर ठगी में संलिप्तता के साक्ष्य मिले हैं। तकनीकी जांच में जब्त मोबाइल नंबर और आईएमईआई नंबर के खिलाफ विभिन्न राज्यों में साइबर ठगी की श...