फर्जी कस्टमर केयर बन ठगी करने वाले तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर, मई 15 -- देवघर, प्रतिनिधि पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपित फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ऑनलाइन ठगी करते थे। पुलिस ने इनके पास से मोबाइल फोन, सिम कार्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्य बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के कुछ साइबर अपराधी फर्जी तरीके से फ्लिपकार्ट, अमेजन फोन पे तथा एयर टेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर प्रतिनिधि बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। इसके अलावा पीएम किसान योजना और लोन दिलाने के नाम पर भी फर्जी मोबाइल नंबरों के माध्यम से लोगों को झांसा देकर ठगी की जा रही थी। सूचना के आधार पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के निर्देश में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.