फर्जी कस्टमर केयर बन ठगी करने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार
देवघर, जून 12 -- देवघर। पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने, नकली एपीके फाइल भेजकर मोबाइल का एक्सेस हासिल करने तथा एयरटेल पेमेंट बैंक के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर साइबर ठगी करने का आरोप है। कार्रवाई सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में की गई, जहां साइबर अपराधियों का ठिकाना संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। एसपी प्रवीण पुष्कर के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उसी क्रम में साइबर डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो के नेतृत्व में सूचना के आधार पर विशेष कार्रवाई की गई। सूचना मिली थी कि सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में कुछ युवक फर्जी तरीके से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.