देवघर, अप्रैल 6 -- देवघर। साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी फर्जी कस्टमर केयर और सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। एसपी सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक राजा कुमार मित्रा के मार्गदर्शन में 4 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो अपराधियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करौं थाना के जांत गांव निवासी 21 वर्षीय सिराराम रवाणी, पिता लक्ष्मी रवाणी तथा 30 वर्षीय राजेश रवाणी, पिता कीर्तन रवाणी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी संगठित तरीके से साइबर ठगी की घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.