सहरसा, फरवरी 2 -- सोनवर्षा राज। प्रखंड के कोपा पंचायत स्थित मौरा मौजा में फर्जी कबाले के आधार पर निजी जमीन के म्युटेशन का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता सीता देवी ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य देवदत्त कुमार महतो ने पुराने केबाला को स्कैन कर वर्ष 2025 में अपनी पत्नी के नाम अंचल कार्यालय से म्युटेशन करा लिया।आरोप है कि बिना स्थल निरीक्षण किए ही राजस्व कर्मचारी द्वारा इसका अनुमोदन कर दिया गया। वही वार्ड सदस्य देवदत्त कुमार महतो ने बताया कि यह कार्य जलसाभित्ता निवासी एक व्यक्ति द्वारा कराया गया है। वहीं राजस्व कर्मचारी विक्की कुमार ने कहा कि गलती से म्युटेशन हो गया था, जिसे रद्द कराने के लिए वरीय पदाधिकारी को पत्र लिखा गया है। मामले को गंभीर बताते हुए अंचल अधिकारी आशीष कुमार ने कहा कि म्युटेशन रद्द कराया जाएगा तथा दोषियों पर आवश्यक कार्रवाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.