फर्जी कंपनी से किया 16.26 करोड़ का जीएसटी फ्रॉड, दो आरोपी गिरफ्तार
बरेली, जुलाई 26 -- इज्जतनगर और कैंट पुलिस की संयुक्त टीम ने 16.26 करोड़ रुपये के जीएसटी फर्जीवाड़े के मामले में फर्जी फर्म संचालक समेत बिहार और कासगंज के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दोनों पर फर्जी जीएसटी अभिलेख तैयार कर फर्जी चालान जारी करने और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के जरिए केंद्र व प्रदेश सरकार के राजस्व को भारी नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक 12 जनवरी को राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सिंह की तहरीर पर इज्जतनगर थाने में इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि हिम ट्रेडर्स नाम से संचालित फर्जी फर्म के माध्यम से जाली दस्तावेज तैयार कर फर्जी बिल जारी किए जा रहे थे। इससे 16 करोड़ 26 लाख 62 हजार 609 रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट लेकर सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाया गया। इस पर एसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.