आजमगढ़, मार्च 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा में एक जालसाल ने फर्जी कंपनी खोल कर 45 लाख रुपये की ठगी की। इसके बाद वह कंपनी बंदकर फरार हो गया। पुलिस छह लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहा गांव निवासी नगीना मौर्य ने आरोप लगाया कि गंभीरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी मनोज कुमार सिंह दवा का कारोबार करता था। इस दौरान उससे संपर्क हो गया। उनके बीच रुपये का लेनदेन होने लगा। मनोज ने उसे झांसा दिया कि वह दवा के कारोबार के साथ एआईसी ग्लोबन हेल्थ केयर और एयरजोन इंटरनेशन नाम से कंपनी चलाता है। इसमें लोग निवेश कर कर लाभ कमाते हैं। उसने एयरजोन इंटरनेशन नामक कंपनी में रुपये लगवाए। मनोज सिंह की पत्नी ममता, बेटा आदर्श, आशू, आयुष, साले बृजेश कुमार सिंह भी कंपनी में लोगों से रुपये जमा क...