देवरिया, अप्रैल 3 -- देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। फर्जी कंपनी बनाकर ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने में जिले की साइबर क्राइम टीम को सफलता हाथ लगी है। एनसीआरपी पोर्टल पर दर्ज शिकायतों पर पुलिस सक्रिय हुई। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही उसके पास से लैपटाप, एटीएम कार्ड, पासबुक, कंपनी के कई दस्तावेज आदि बरामद हुआ है, जबकि अन्य एक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है। उसकी तलाश की जा रही है। करीब 60 करोड़ के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के सभागार में खुलासा करते हुए बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर विभिन्न प्रांतों से 46 शिकायतें दर्ज की गई। फर्जी कंपनी बनाकर आन लाइन वित्तीय धोखाधड़ी की गई थी। इसके बाद सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी के निर्देशन में साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.