मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। फर्जी कंपनी के बैंक खाते में 16 राज्यों से साइबर ठगी के रुपये मंगाने वाले कंपनी के कथित डायरेक्टर मो. फरीद को साइबर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अहियापुर थाना के मिर्जापुर निवासी मो. फरीद के खाते में आई राशि की 153 शिकायतें बिहार पुलिस के स्पेशल साइबर यूनिट को मिला थी। यूनिट ने मुजफ्फरपुर साइबर पुलिस को इसकी सूचना देकर कार्रवाई का निर्देश दिया था। इसके आलोक में साइबर पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।मुख्यालय के निर्देश पर साइबर थाने के एसआई दयाल नारायण सिंह ने बीते 14 मार्च को मामले की एफआईआर दर्ज की। इसमें बताया है कि मैक्स इंडस्ट्रीज नाम की एक फर्जी कंपनी के बैंक खाते में कर्नाटक, बिहार, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, यूपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़, दिल्ली, पश्चि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.