धनबाद, मार्च 9 -- फर्जी कंपनियों के नाम से बैंक ऑफ बड़ौदा में करंट एकाउंट खोलने और उनमें एक सप्ताह के अंदर ढाई करोड़ ट्रांसफर कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को साइबर थाना की पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। धनबाद साइबर थाना की पुलिस ने आरोपी सरायढेला जगजीवन नगर विकास नगर चमेली टावर के पीछे रहने वाले मनीष सिंह को पकड़ा। इससे पहले इसी कांड में पुलिस ने अन्य आरोपी गांधी रोड निवासी प्रियांश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। रविवार को साइबर थाना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने मनीष सिंह की गिरफ्तारी की सूचना दी। उन्होंने बताया कि इस मामले में साइबर थाना के सब इंस्पेक्टर विकास प्रसाद की जांच के आधार पर नौ जुलाई 2025 को दोनों गिरफ्तार आरोपियों के अलावा कतरास के अमन कुमार सिंह, गोधर के नैतिक कुमार और कब्रिस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.