रायबरेली, अगस्त 23 -- अमावां संवाददाता। निवेश की गई रकम को महज छह वर्ष में दोगुना करने का लालच देकर 100 से अधिक ग्रामीण निवेशकों से करोड़ों रुपये हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। धोखाधड़ी के इस संगठित गिरोह में दिल्ली निवासी एक ही परिवार के आठ लोगों समेत कुल 15 नामजद आरोपियों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मिल एरिया थाने में गंभीर धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट के कड़े रुख और पुलिस की इस कार्रवाई से फर्जीवाड़ा करने वाले सिंडिकेट में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मिल एरिया थाना क्षेत्र के ग्राम बालापुर में आरोपियों ने एक कथित निवेश कंपनी का कार्यालय खोलकर ग्रामीणों को फंसाना शुरू किया। गिरोह के सदस्यों ने अलग-अलग नामों से कई शेल (फर्जी) कंपनियां बनाईं। निवेशकों का भरोसा जीतने के लिए आकर्षक रिटर्न की योजनाएं पेश की ...