संभल, मार्च 21 -- एमएस गोल्ड माईन्स वर्ल्ड और श्री केयर ट्रेडिंग कंपनियां बनाकर प्लॉट देने के बहाने लोगों से ठगी करने के चार मामले सामने आए हैं। अमरोहा जिले के लोगों से प्लॉट देने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ ली लेकिन उन्हें प्लॉट नहीं दिए। जब पीड़ितों ने रकम मांगी, तो आरोपियों ने फर्जी चैक थमा दिए। पीड़ित एसपी से मिले और पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी के निर्देश पर नखासा थाना पुलिस ने पूर्व ग्राम प्रधान समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किए हैं। अमरोहा जिले में हसनपुर क्षेत्र के नगलिया मुंशी निवासी अमित सिंह, सैदनगली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूड़शर्की निवासी आसिफ सफी, ढक्का हसनपुर निवासी नदीम और उसकी पत्नी उजमा ने एसपी को शिकायती पत्र दिया। कहा कि एमएस गोल्ड माईन्स वर्ल्ड और श्री केयर ट्रेडिंग कंपनियां बनाकर रूकनुद्दीन सराय निवासी पूर्व प्रध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.