फर्जी और डुप्लीकेट वोटरों पर चला राज्य निर्वाचन आयोग का हंटर
कन्नौज, मई 19 -- कन्नौज। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले वोटर लिस्ट को पूरी तरह पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। मंगलवार को राज्य निर्वाचन आयोग के विशेष कार्याधिकारी की अध्यक्षता में हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान जिले में संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन कार्य की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा में सामने आया कि जिले में कुल 3,88,087 संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं को चिन्हित किया गया था। इनमें से अब तक 2,29,528 मतदाताओं का सफलतापूर्वक भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है, जिसमें 2,648 मतदाता फर्जी यानी डुप्लीकेट पाए गए हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार ने बताया कि शेष बचे 1,58,559 संभावित वोटरों की जांच का काम युद्धस्तर पर चल रहा है, जिसे एक सप्ताह के भीतर हर हाल में शत-प्रतिशत पूर्ण करने के कड़े नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.