अयोध्या, अप्रैल 5 -- बीकापुर, संवाददाता। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में ठगी का एक मामला सामने आया है, जहां दो युवक फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर दुकान से हजारों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। तेन्दुआमाफी, सूबेदार का पुरवा निवासी दिलीप कुमार पाण्डेय की माँ शारदा इलेक्ट्रॉनिक नाम से वार्ड नंबर 7 में दुकान है। रविवार की सुबह दो युवक बाइक से उनकी दुकान पर पहुंचे। दोनों ने दुकान से वायरिंग के सात बंडल खरीदे, जिनकी कुल कीमत 21,600 रुपये बताई गई। युवकों ने मोबाइल के माध्यम से भुगतान करने की बात कही और पेमेंट हो जाने का झांसा दिया। जब दुकानदार अपने मोबाइल में पैसा चेक करने लगा, तभी दोनों युवक तेजी से बाइक स्टार्ट कर तार लेकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़ित ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें आरोपी युवक सुल्तानपुर की दिशा में जाते दिखाई दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.