नई दिल्ली, जनवरी 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने फर्जी ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय साइबर गिरोह का पर्दाफाश किया है। टीम ने कोलकाता और लखनऊ से गिरोह के चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि यह गिरोह लोगों से अब तक लगभग 300 करोड़ रुपये हड़प चुका है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य जालसाजों की पहचान कर रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी फर्जी ऐप और सोशल मीडिया प्लेटफार्म जैसे व्हाट्सएप, टेलीग्राम, इंस्टाग्राम और फेसबुक के विज्ञापनों के माध्यम से लोगों को जाल में फंसाते थे। यह गिरोह ऑनलाइन ट्रेडिंग, निवेश और गारंटीड हाई रिटर्न का दावा करता था। बातचीत आगे बढ़ने पर पीड़ितों को फर्जी टेलीग्राम ग्रुप्स में जोड़ा जाता, ताकि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.