फर्जी ऑडियो वायरल कर छवि खराब करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत दो पर मुकदमा
बदायूं, अक्टूबर 3 -- फर्जी ऑडियो वायरल कर कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों की छवि खराब करने, गालीगलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजीत यादव समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने वायरल ऑडियो में अपनी आवाज को बनावटी बताते हुए दोनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के कबूलपुरा निवासी युवक कांग्रेस नेता शफी अहमद ने सिविल लाइंस कोतवाली में शिकायती पत्र देकर बताया कि 27 सितंबर को एक ऑडियो रिकॉर्डिंग कांग्रेस के एक ग्रुप में वायरल की गई। वायरल ऑडियो में पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष के कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 12 लाख के लेनदेन की चर्चा की गई। इसमें सात लाख प्रदेश प्रभारी, दो लाख पर्यवेक्षक और एक लाख प्रदेश कार्यालय भेज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.