मुजफ्फरपुर, मार्च 10 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। अहियापुर थाना के रसुलपुर निवासी अंजु राय को फर्जी एसडीओ बनकर धमकी दिए जाने का एक मामला सामने आया है। साढ़े तीन साल पहले हुई इस घटना को लेकर बीते तीन मार्च को अहियापुर थाने में अंजू ने एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि 29 सितंबर 2022 को बालूघाट मोहल्ले का अमित कुमार उसके घर पर आया। उसने खुद को एसडीओ बताकर धमकी देने लगा। अंजू ने धमकी दिए जाने की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को पैन ड्राइव में साक्ष्य के तौर पर सौंपा है। इस घटना की शिकायत साढ़े तीन साल पहले अंजू ने डीएम कार्यालय में आवेदन देकर की थी। उसके आलोक में अंजू को मामला आपराधिक होने के कारण थाने में शिकायत कराने के लिए कहा गया है। इसके बाद बीते तीन मार्च को अंजू ने थाना में एफआईआर के लिए आवेदन दिया। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.