फर्जी एसटी प्रमाण पत्रों की जांच को लेकर गोंड समाज ने उठाई आवाज
महाराजगंज, जून 2 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में कथित फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्रों के आरक्षण का लाभ लेने के आरोपों को लेकर अखिल भारतीय गोंड आदिवासी संघ ने आवाज बुलंद की है। जिलाध्यक्ष अंगद गोंड के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राजस्व परिषद लखनऊ तथा समाज कल्याण मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई व फर्जी प्रमाण पत्रों को निरस्त करने की मांग किया。
फर्जी प्रमाण पत्रों के लाभ के आरोप कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि तहसील नौतनवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में नेपाल मूल के कुछ लोगों द्वारा अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र बनवाकर उसका लाभ लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग सरकारी नौकरियों, शैक्षणिक संस्थानों व विभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.